कोटा जिले की चार नगर पालिकाओं में भाजपा के उपाध्यक्ष बने

रामगंजमंडी में निर्विरोध निर्वाचन, कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

कोटा जिले की चार नगर पालिकाओं में भाजपा के उपाध्यक्ष बने
सांगोद में महेंद्र कुमार शर्मा , इटावा में दीपक उपाध्याय और सुल्तानपुर में नरेश शर्मा बने उपाध्यक्ष।

कोटा। कोटा जिले की पांच नगर पालिकाओं में से चार में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। सांगोद, रामगंजमंडी, इटावा और सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होना है।


रामगंजमंडी नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी भैरूलाल खटीक के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के महेंद्र सामरिया निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी ने नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामरिया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सामरिया नगर पालिका से दंडवत प्रणाम करते हुए करीब 500 मीटर दूर गोवर्धननाथ मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की। 


 सांगोद नगर पालिका में भाजपा के महेंद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नुसरत शाहीन को 12 वोट मिले। इस तरह महेंद्र शर्मा ने 11 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। शर्मा भाजपा देहात जिला मंत्री हैं और पूर्व में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार वे पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं।


इटावा में दीपक उपाध्याय तीन वोट से जीते
इटावा नगर पालिका में भाजपा के दीपक उपाध्याय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें 19 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद प्रजापत को 16 वोट मिले। दीपक उपाध्याय ने तीन वोट के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस ने यहां निर्दलीय पार्षद विनोद प्रजापत को प्रत्याशी बनाया था।

Read More असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण


सुल्तानपुर में नरेश शर्मा को 15 वोट
सुल्तानपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी नरेश शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोइनुद्दीन को 10 वोट मिले। नरेश शर्मा ने पांच वोट के अंतर से जीत दर्ज की। सुल्तानपुर में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे।
 

Read More  गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे

Post Comment

Comment List

Latest News

दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉइस-एसएमएस वाले पैकेज देना अनिवार्य कर दिया है। 30 दिन...
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
मंडे को 22, ट्यूजडे को 1 वोट! बस्सी में कहां गए भाजपा के वोट
सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब
झालावाड़ जिले में कांग्रेस का दबदबा, 8 में से 4 निकायों में जीत