कोटा की चार नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड,सुकेत नगर पालिका का परिणाम री-पोलिंग के कारण अभी लंबित

सांगोद में चंद्रप्रकाश सोनी ,रामगंजमंडी में नरेंद्र काला ,इटावा में निर्मला नागर ने दर्ज की जीत

कोटा की चार नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड,सुकेत नगर पालिका का परिणाम री-पोलिंग के कारण अभी लंबित
सुल्तानपुर में अनिता मेघवाल एक वोट से अध्यक्ष बनीं, 10 वोट से विजयी।

कोटा। जिले की चार नगर पालिकाओं सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर और रामगंजमंडी में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही बोर्ड गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। सोमवार को घोषित परिणामों में चारों नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सुकेत नगर पालिका का परिणाम री-पोलिंग के कारण अभी लंबित है।
सांगोद में 13 वोट से जीत: सांगोद नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के चंद्रप्रकाश सोनी ने कांग्रेस के बृजमोहन रेगर को 13 वोट से हराया। सोनी को 24 और रेगर को 11 वोट मिले। सांगोद के 35 वार्डों में भाजपा के 20, कांग्रेस के 11 और निर्दलीयों के 4 पार्षद निर्वाचित हुए थे।
इटावा में निर्मला नागर विजयी: इटावा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्मला नागर ने कांग्रेस की निकिता पारेता को 5 वोट से हराया। नागर को 20 और पारेता को 15 वोट मिले। इटावा में अध्यक्ष पद का मुकाबला विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस को 16, भाजपा को 14 और निर्दलीयों को 5 सीटें मिली थीं।

सुल्तानपुर में कांटे का मुकाबला: सुल्तानपुर नगरपालिका में भाजपा की अनिता मेघवाल ने कांग्रेस के मुकेश उदयराज को महज एक वोट से हराया। मेघवाल को 13 और उदयराज को 12 वोट मिले।
रामगंजमंडी में नरेंद्र काला जीते: रामगंजमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेंद्र काला ने कांग्रेस के पवन बाबेल को 10 वोट से हराया। काला को 24 और बाबेल को 14 वोट मिले। इस परिणाम के साथ जिले की इन चार नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया