रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत

कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सामरिया गोवर्धननाथ मंदिर तक दंडवत पहुंचे।

रामगंजमंडी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी भैरूलाल खटीक के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के महेन्द्र सामरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सामरिया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार सुबह शुरू हुई थी। भाजपा की ओर से महेन्द्र सामरिया और कांग्रेस की ओर से भैरूलाल खटीक ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवार मैदान में थे। नामांकन वापसी के निर्धारित समय में भैरूलाल खटीक ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की आवश्यकता नहीं रही और महेन्द्र सामरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नगर पालिका बोर्ड में कुल 40 निर्वाचित पार्षद हैं। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन सुबह 10 से 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे और नामांकन वापसी दोपहर 2 बजे तक निर्धारित थी। चुनाव की स्थिति में दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होना था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद मतदान नहीं हुआ। निर्विरोध चुने जाने के बाद ठाकुरजी के दरबार में पहुंचे

उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद महेन्द्र सामरिया नगर पालिका परिसर से गोवर्धननाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। वे दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सामरिया ने कहा, "यह सब ठाकुरजी की कृपा है।" उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन के बाद पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

Read More स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे

Post Comment

Comment List

Latest News

हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा।
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची
असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
जलझूलनी एकादशी : गोनेर में पालकी में विराजेंगे लक्ष्मी जगदीश जी, नौका में होगा दो घंटे जल विहार
रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत