कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा

मतदान प्रक्रिया शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी

कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 3 बजे तक 62.57 प्रतिशत मतदान। वार्ड 11 में 58.19, वार्ड 44 में 60.39 और वार्ड 87 में 68.69 प्रतिशत मतदान दर्ज। सुकेत में 65.15 प्रतिशत मतदान। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

कोटा। कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन केंद्रों पर आयोजित पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 3:00 बजे तक कुल 62.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे तक वार्ड 11 में 58.19 प्रतिशत, वार्ड 44 में 60.39 प्रतिशत और वार्ड 87 में 68.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, रामगंजमंडी क्षेत्र के सुकेत में भी इसी समय तक 65.15 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान प्रक्रिया शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी।

इधर मतदान के दौरान कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक तनाव और हंगामे की स्थितियाँ बनी रहीं। वार्ड 87 में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, हंगामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं वार्ड 44 के एक मतदान केंद्र पर भी दोपहर के समय दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे वहाँ काफी हंगामा हुआ। इन घटनाओं की सूचना मिलते ही माहौल को शांत कराने के लिए दोनों राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक और जिलाध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत