कोटा दक्षिण वार्ड 68 - सीवरेज चैंबर कर रहे राहगीरों को परेशान

पार्क में पड़ी घास-फूस से बढ़ रहा जलीय जीवों का डर

कोटा दक्षिण वार्ड 68 - सीवरेज चैंबर कर रहे राहगीरों को परेशान
संकरी गलियों में वाहनों की पार्किंग से बाधित आवागमन।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 68 में समय-समय पर पार्षद द्वारा विकास कार्य करवाए जाते हैं और समस्याओं का निस्तारण भी किया जाता है। इसके बावजूद वार्डवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बनी सीसी रोड पर नालियों का ढकान बरसात के मौसम में लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं गलियों में डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर राहगीरों और बाइक सवारों के लिए बाधा साबित हो रहे हैं। वार्ड के पार्क में बैठे बुजुर्ग रामलाल व दिनेश ने बताया कि पार्क में कई दिनों से घास-फूंस इकट्ठा करके रखी हुई है। इसके चलते बदबू फैल रही है और बड़ी-बड़ी घास जलीय जीवों के आने का खतरा बढ़ा रही है। संकरी गलियों में वार्डवासी घरों के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा वार्ड से गुजरने वाला नाला भी स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। नाले की गहराई कम होने और दोनों ओर दीवारें नहीं होने से लोग इसमें कचरा डाल देते हैं, जिससे नाला जाम हो जाता है। वार्डवासियों का कहना है कि नाले को छोटा और व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

मनमर्जी की पार्किंग बनीं परेशानी
वार्ड की गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग वार्डवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गलियों की चौड़ाई मात्र 15 फीट होने के बावजूद लोग अपने घरों के सामने चौपहिया वाहन खड़ा कर देते है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर गलियों में आमने-सामने से वाहन आ जाने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। 

सीवरेज के ऊंचे नीचे चैंबर से परेशान रहवासी
वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के बाद खोदे गए रोड की सही ढंग से मरम्मत नहीं करने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडे से ऊपर सीवरेज लाइन के चैंबर ऊपर निकलने के कारण बाइक सवारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है। 

वार्ड का एरिया
महावीर नगर तृतीय सेक्टर 06, 07, 08, 09 का क्षेत्र। 

Read More ताकि पिकनिक पैनिक न बनें, रील्स से बनाएं दूरी

वार्ड में कचरा गाड़ी समय पर आती है पर वार्ड के सेक्टर 7 की गली में सफाई रोज नहीं होती है, सड़कों पर कचरा पड़ा रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
- रमाकांत शर्मा 

Read More बारिश बनी एमबीएस अस्पताल की सबसे बड़ी परीक्षा : बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मरीजों की मुसीबत

वार्ड में रोड की खुदाई कर सीवरेज लाइन डाली गई थी। सीवरेज के चैंबर रोड से ऊपर निकल रहे हैं जिससे बाइक सवारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
- योगेश कुमार 

Read More कॉलेज सरकारी, कोर्सेज प्राइवेट, ढाई गुना फीस चुका रही बेटियां

इनका कहना है
नाले को छोटा करवाकर सीमेंटेड कर दिया जाएगा व हरितिमा पट्टी पर पर लोग गायों को घास डाल देते है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सीवरेज डालने के बाद करीब चार- पांच गलियों में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। और बाकी में पेचवर्क करवाने का प्रयास किया जाएगा। 
- सुनील गौतम, पार्षद बीजेपी 

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता