कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत : सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, हाइवे पर यातायात जाम

कार को जब्त किया गया

कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत : सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, हाइवे पर यातायात जाम

मेड़ता रोड थानाक्षेत्र के ईग्यासनी के पास अजमेर-नागौर एनएच 89 पर कार और बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी और एक छह वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेड़ता रोड पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी उर्जाराम विश्नोई, हैड कांस्टेबल किशनाराम विश्नोई सहित पुलिस मौके पर पहुंची, कार को जब्त किया गया।

मेड़तारोड। मेड़ता रोड थानाक्षेत्र के ईग्यासनी के पास अजमेर-नागौर एनएच 89 पर कार और बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी और एक छह वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेड़ता रोड पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मेड़तारोड थानाक्षेत्र के ईग्यासनी के पास पेट्रोल पंप के पास रेण-कुचेरा के मध्य में नागौर-अजमेर एनएच 89 पर एक कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दुगौर की ढाणी निवासी श्रवणराम विश्नोई, पत्नी शारदा व छह वर्षीय पुत्र विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर यातायात जाम हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी उर्जाराम विश्नोई, हैड कांस्टेबल किशनाराम विश्नोई सहित पुलिस मौके पर पहुंची, कार को जब्त किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
दक्षिण सूडान के रुवेंग क्षेत्र में तड़के हुए भीषण हमले में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 169 लोगों की मौत हो गई,...
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह
भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग
खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल