रिश्तों का खौफनाक अंत, दामाद और उसके पिता पर ससुर की हत्या का आरोप
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया
मेड़ता क्षेत्र के मोररा गांव में शराब के नशे में दामाद और उसके पिता पर लोहे के डंडे व पाइप से हमला कर ससुर की हत्या करने का आरोप है। घायल 40 वर्षीय छोटूराम की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू।
मेड़तासिटी। मेड़ता क्षेत्र के ग्राम मोररा में मंगलवार देर रात नशे में दामाद ने पिता के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार भीखाराम पुत्र सांवताराम बावरीया निवासी जलवाना हाल निवासी हुरगाय मोररा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई शामजंवाई समुन्दर व उसके पिता पुरखाराम निवासी कुड़की आया और शराब के नशे में उसके पुत्र छोटुराम (40) के साथ लोहे के डण्डे व पाइप से मारपीट की, जिससे रात्रि में करीब 2 बजे छोटूराम की मृत्यु हो गई जवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jul 2026 16:52:19
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 363 अंक गिरकर...

Comment List