रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर : वृद्ध की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार

हादसे में पिता और उनका दोस्त दोनों घायल

रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर : वृद्ध की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
पाली के तखतगढ़ क्षेत्र में रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल हमीद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रतापराम गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पाली/तखतगढ़। गलत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में कार में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसे तखतगढ़ हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया। घटना के बाद कार छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया, घटना को लेकर तखतगढ़ थाना क्षेत्र के खारचियावास गांव निवासी मोहम्मद शाहरुख पुत्र अब्दुल हमीद ने रिपोर्ट दी।

जिसमें बताया, 28 जुलाई की रात करीब 10 बज उसके पिता अब्दुल हमीद पुत्र ताज मोहम्मद गौरव पथ से होकर बाइक से जा रहे थे। उनके साथ उनका दोस्त प्रतापराम पुत्र बाबूलाल मीणा भी था। फालना रोड पर तेज स्पीड से रॉन्ग साइड से आ रहे कार ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता और उनका दोस्त दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान उसके पिता अब्दुल हमीद पुत्र ताज मोहम्मद की मौत हो गई वही प्रतापराम भी घायल है। जिन्हें तखतगढ़ हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम