घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चरित्र पर करता था शक

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार। मामला खिंवाड़ा थाना क्षेत्र का है। एएसपी बाली चेनसिंह महेचा ने बताया, झूमली देवी की हत्या के आरोप में पति नारायणलाल को गिरफ्तार।

पाली/खिंवाड़ा। पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला खिंवाड़ा थाना क्षेत्र का है। एएसपी बाली चेनसिंह महेचा ने बताया, झूमली देवी (36) की हत्या के आरोप में पति नारायणलाल (40) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मामला खिंवाड़ा थाना इलाके का है। मृतका पीहर में किराए के मकान में 5 बच्चों के साथ रहती थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया, कि महिला की छाती पर आरोपी ने चाकू से छह वार किए थे। हमले में महिला का हार्ट और फेफड़े डैमेज हुए, इससे ज्यादा खून बह गया और झूमली देवी की मौत हो गई। 15 मई को पति नारायणलाल भारलाऊ गांव से झूमली के पीहर (गुड़ा ठाकुरजी गांव) आया था।

वह झूमली और बच्चों के लिए मिठाई और कपड़े भी लाया था। नारायण ने विश्वास दिलाया था, कि अब वह सुधर गया है। झूमली ने उसकी बातों को मान लिया था। 22 मई की रात करीब सवा 11 बजे जब लाइट गई आरोपी उठा और चाकू लेकर आया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सो रही झूमली के ऊपर बैठ गया और एक के बाद एक छह बार चाकू से वार किए। इसी दौरान पास में ही सो रही बेटी उठी तो नारायण ने उस पर भी वार किया। इससे बेटी के हाथ पर भी कट लग गया। बेटी चिल्लाते हुए बाहर भागी और पड़ोसियों को जगाया। इसके साथ ही अपनी मौसी को भी कॉल किया। जब तक तब सभी वहां आते आरोपी मौके से भाग चुका था।

हत्या आरोपी नशे का आदी: झूमली की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे 4 बेटियां और एक बेटा हुआ। दामाद नारायण नशे का आदी है। उसने झूमली को परेशान किया और मारपीट करता था। झूमली मजदूरी कर बच्चों को पाल रही थी। उसका सपना था, कि बेटियां पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बनें। 
फोटो- 

Post Comment

Comment List

Latest News

मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट के टैलेंट राउंड का आयोजन। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि 6500 प्रतिभागियों...
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार