महिला स्टाफ से दुर्व्यवहार : ग्रामीणों का स्कूल पर प्रदर्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे और भीड़ को किया शांत

महिला स्टाफ से दुर्व्यवहार : ग्रामीणों का स्कूल पर प्रदर्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

महिला कर्मचारी की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन कर स्कूल की घेराबंदी कर दी। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि शिक्षक लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है, अनुचित टिप्पणियां कर रहा है और बार-बार प्रपोज करता है।

राजसमंद। देलवाड़ा ब्लॉक के बिलौता स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक महिला कर्मचारी की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन कर स्कूल की घेराबंदी कर दी। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि शिक्षक लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है, अनुचित टिप्पणियां कर रहा है और बार-बार प्रपोज करता है। कुछ छात्राओं ने भी शिक्षक पर गलत स्पर्श करने और विरोध करने पर अभिभावकों से संबंधों का हवाला देकर बात दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और शिक्षक व प्रिंसिपल के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को देखते हुए सीबीईओ, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया।

आरोपी शिक्षक झाला लगभग 29 वर्ष से स्कूल में कार्यरत है और ग्रामीणों में उसकी पहले अच्छी छवि मानी जाती थी, लेकिन हालिया आरोपों के बाद माहौल बिगड़ गया। ग्रामीणों ने पीईईओ पर भी लापरवाही का आरोप लगाया कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। सीबीईओ कमलेंद्रसिंह राणावत ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है और जांच पूरी होने तक शिक्षक को देलवाड़ा मुख्यालय पर एपीओ कर दिया है। पीईईओ को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय जांच जारी है और अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ? राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों और -20°C तापमान के कारण ऊर्जा आपातकाल घोषित किया। कीव और ओडेसा में स्थिति गंभीर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत