पुलिस का दावा: खाटूश्याम मंदिर की जासूसी सूचना अफवाह, सोशल मीडिया पर एक दिन पहले आतंकियों को सूचना देने की बात हुई थी वायरल

सीकर: खाटूश्यामजी मंदिर की जासूसी की खबरें महज अफवाह

पुलिस का दावा: खाटूश्याम मंदिर की जासूसी सूचना अफवाह, सोशल मीडिया पर एक दिन पहले आतंकियों को सूचना देने की बात हुई थी वायरल
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने खाटूश्यामजी मंदिर की जासूसी और फोटो पाकिस्तान भेजने वाली खबरों को निराधार अफवाह बताया है। गाजियाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह का मंदिर से कोई संबंध नहीं मिला है। पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा देते हुए सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक इनपुट से बचने की अपील की है।

सीकर। खाटूश्यामजी मंदिर की जासूसी को लेकर वायरल हो रही खबरों को एसपी ने अफवाह बताया है। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि जासूसी को लेकर जो भी अफवाहें चल रही हैं, वह पुख्ता नहीं है। पुलिस के पास भी ऐसा कोई इनपुट नहीं है। एसआईटी की जांच में भी ऐसी जानकारी नहीं आई है। गाजियाबाद पुलिस ने जासूस गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

इसको लेकर कई अफ वाहें चल रही थी कि इस गिरोह ने सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर और कस्बे के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान भेजे थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। गौरतलब है कि, सोशल मीडिया में एक दिन पहले खाटू की जानकारी आतंकियों को देने की सूचना वायरल हो रही थी। इससे मंदिर कमेटी सहित कस्बे को लोगों में चिंता बढ़ गई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस