दूध लेकर लौट रहे युवक की घात लगाकर हत्या, राजपुरोहित समाज में आक्रोश

बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग मौजूद

दूध लेकर लौट रहे युवक की घात लगाकर हत्या, राजपुरोहित समाज में आक्रोश
सुबह दूध लेकर घर लौट रहे युवक की कथित रूप से घात लगाकर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आमलारी निवासी अभय पुत्र कालूजी पुरोहित सुबह दूध लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

कालंद्री। जिले के आमलारी में रविवार सुबह दूध लेकर घर लौट रहे युवक की कथित रूप से घात लगाकर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आमलारी निवासी अभय पुत्र कालूजी पुरोहित सुबह दूध लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। राजपुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए का आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी तथा सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो 36 कौम के सहयोग से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

थानेे के बाहर दिया धरना : समाज के आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया, सूचना पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। धरना स्थल पर सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, पिण्डवाड़ा एसडीएम नरेन्द्र जांगिड़, रेवदर उप अधीक्षक अशोक आंजणा, कालन्द्री थानाधिकारी भवानीसिंह, समाज सेवी भरत पुरोहित सिलदर, छगनलाल, प्रभाराम, कन्हैयालाल एवं दिनेश पुरोहित समेत और बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी