कार की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बेटों की मौत, बेटी और कार चालक का उपचार जारी

उपचार के बाद पांचों को गुजरात के लिए रेफर

कार की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बेटों की मौत, बेटी और कार चालक का उपचार जारी
एक वाहन चालक ने शराब के नशे में गलत दिशा में जाकर बाहक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां और दो बेटे बेटी गंभीर रूप से घायल। इनमें से उपचार के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई, वहीं बेटी का उपचार जारी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं पांचों घायलों को मंडार अस्पताल पहुंचाया।

मंडार। कस्बे के मेथीपुरा पादर मार्ग पर एक वाहन चालक ने शराब के नशे में गलत दिशा में जाकर बाहक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां और दो बेटे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से उपचार के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई, वहीं बेटी का उपचार जारी है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं पांचों घायलों को मंडार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक  उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में गुजरात के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को वेरा जेतपुरा निवासी श्रीपाल सिंह उसकी माता शैल कंवर, भाई विपुल सिंह एवं बहिन मनीषा पल्सर मोटरसाइकिल से गुजरात के दांतीवाडा से भटाना जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में चारों ही जने भटाना में ही निवास करते थे। हादसे के  समय भटाना की ओर से आ रही एक क्रेटा चालक पंकज कुमार ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार चारों जने सड़क पर जा गिरे। वहीं के्रटा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं पांचों व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल मंडार पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को गुजरात के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के  दौरान श्रीपाल सिंह, शेल कुंवर एवं विपुल सिंह की मौत हो गई एवं पुत्री मनीषा का उपचार जारी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना