पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन : देशभर से 400 से अधिक सेना अधिकारी जवानों ने लिया भाग

मेरी नजर में सैनिक और साधक एक समान

पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन : देशभर से 400 से अधिक सेना अधिकारी जवानों ने लिया भाग

रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरक्षा सेवा प्रभाग लंबे समय से हमारे सेना के जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।

सिरोही। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा शुरू किए जा रहे देशव्यापी स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण सेल्फ  एम्पॉवरमेंट कैंपेन की दीप प्रज्जवलन कर लांचिंग की। साथ ही पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया। इसमें देशभर से 400 सेना के अधिकारी और जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान के तीन मंत्री केके विश्नोई, जोराराम कुमावत और ओटाराम देवासी विशेष रूप से मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 42 मिनट के अपने संबोधन में योग से लेकर अध्यात्म, सेना, भारतीय अर्थव्यवस्था और सेल्फ  एम्पॉवरमेंट पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं एक योगी और सैनिक में खास अंतर नहीं देखता हूं। साधक के जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य और ध्येय मानवता की सेवा करना ही होता है।

सैनिक और साधक दोनों एक सुरक्षित, बेहतर और शांतिपूर्ण समाज की स्थापना के लिए कार्य करते हैं। एक सच्चे सैनिक के अंदर एक साधक और एक साधक के अंदर एक सैनिक जरूर विद्यमान रहता है। यहां आध्यात्मिक तरंगे तैर रही हैं  रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यहां ब्रह्माकुमारीज ने राजयोग साधना के माध्यम से ऊर्जा की तरंगों को फैलाया है। यह मैं सहज अनुभव कर सकता हूं। यहां अद्भुत बाइव्रेशन हैं। यहां कहीं मंदिर नहीं है, गिरिजाघर, मस्जिद नहीं हैं, लेकिन फिर भी गजब के बाइव्रेशन हैं। यहां आध्यात्मिक तरंगे तैर रही हैं। यहां मंत्री, सांसद सभी के साथ मिलकर जनता के बीच बैठे हैं। यहां आकर हर कोई अहंकार शून्य हो जाता है। मनुष्य अपने जीवन में अलंकारों से अलंकृत नहीं हो सकता है। मनुष्य अपने जीवन में अपनी कृतियों के कारण ही अलंकृत हो सकता है। 

संस्था ने भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया है
रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने निस्वार्थ भाव से पूरी मानवता के आध्यात्मिक विकास और आत्मिक बल बढाने के लिए कार्य किया है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के सौ से अधिक देशों में लगातार काम कर रहे हैं। जिस तरह से संस्था ने भारतीय संस्कृति और प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया है। उसके लिए यथारत कभी ब्रह्माकुमारीज को भूलेगा नहीं। जो भी यहां आता है तो यहां के स्प्रीचुअल बाइव्रेशन की ग्रिप में आ जाता है। यहां आने के लिए तो दरवाजे खुले हैं लेकिन जाने के लिए नहीं। मैं संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिन्होंने योग, तपस्या, साधना से लाखों लोगों का जीवन बदला है। इसके पहले मैं गृहमंत्री रहते हुए यहां आया था उनके सान्निध्य और दर्शन मुझे प्राप्त हुआ था।

राजयोग से मनोविकार हो जाते हैं दूर 
अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि सेना का त्याग और अनुशासन का जीवन होता है। आप सभी की बदौलत हम सुरक्षित रहते हैं। हर एक व्यक्ति के अंदर एक दिव्य ज्योति है। जब हम उसे पहचान लेते हैं तो आत्मा में दिव्य शक्तियां आ जाती हैं। राजयोग से मनोविकार दूर हो जाते हैं और मन शक्तिशाली बन जाता है। राजयोग का अभ्यास धर्म की सीमाओं से परे है। इससे हमारी निर्णय शक्ति बढती है। अतिरिक्त महासचिव डॉ बीके मृत्युंजय भाई ने भी विचार व्यक्त किए।

Read More लायन सफारी के सफारी बस में लगी आग : 15 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला बाहर, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग 

सेना के साथ साइन किया एमओयू 
रक्षा मंत्री की मौजूदगी में ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा सेवा प्रभाग और भारतीय सेना के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इसके तहत सुरक्षा सेवा प्रभाग सेना के देशभर के सेवानिवृत्त अधिकारी और जवानों के लिए हर माह सेल्फ एम्पॉरमेंट प्रोग्राम चलाएगा। एमओयू में विशेष रूप से प्रभाग की उपाध्यक्षा बीके शुक्ला दीदी, राष्ट्रीय संयोजक कर्नल वीसी सती सिंह, रिटायर वाइस एडमिरल सतीश सिंह घोरमडे, बिग्रेडियर विशाल नययर, कर्नल विशल पारिख, लेफ्टिनेट कर्नल प्रिति पारिख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More सैकड़ों मील दूर से आता था नशे का जखीरा : मणिपुर और झारखण्ड से सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार,  21 किलो अफीम बरामद

हवाई पट्टी पर किया स्वागत 
रक्षामंत्री के मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, ब्रह्माकुमारीज की ओर से डॉ सविता दीदी, रिटायर वाइस एडमिरल सतीश घोरमडे ने स्वागत किया।

Read More उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान

मंचासीन अतिथि 
इस मौके पर विशेष रूप से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, सुरक्षा सेवा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके शुक्ला दीदी, वाइस एडमिरल सतीश घोरमडे, रिटायर स्काड्रन लीडर प्रभाग के अध्यक्ष अशोक गाबा, पूर्व सीजीडी, देविका रघुवंशी विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहीं।

सुरक्षा सेवा प्रभाग की सेवाओं को सराहा 
रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरक्षा सेवा प्रभाग लंबे समय से हमारे सेना के जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। संस्थान में पूरे राष्ट्र में अध्यात्म का जो जन जागरण अभियान चलाया है। उससे समाज को एक सकारात्मक दिशा प्राप्ति हुई है।

झलकियां 
4डायमंड हाल पहुंचते ही सबसे पहले रक्षा मंत्री सिंह ने पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
4 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजस्थानी पगडी पहनाकर किया स्वागत।
4 राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास के दौरान रक्षा मंत्री ध्यान में डूबे नजर आए।
4 सुरक्षा सेवा प्रभाग की 25 वर्ष की यात्रा का वीडियो शो दिखाया गया।
4 मानपुर हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल शांतिवन तक जगह.जगह जवान तैनात रहे। सुरक्षा के रहे कडे बंदोबस्त।
4 शांतिवन में सुरक्षा.व्यवस्था को अधिकारी और जवान अलर्ट रहे।
4 स्वागत गीत बीके युगरतन भाई ने पेश किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प