रात्रि गश्त पर निकले कांस्टेबल का जंगल में मिला लहूलुहान शव, मांगों को लेकर आक्रोशित लोग धरने पर बैठे

शरीर पर मिले चोटों के निशान

रात्रि गश्त पर निकले कांस्टेबल का जंगल में मिला लहूलुहान शव, मांगों को लेकर आक्रोशित लोग धरने पर बैठे
टोंक जिले के उनियारा स्थित बनेठा पुलिस थाना की ककोड़ चौकी पर तैनात कांस्टेबल का राष्ट्रीय राजमार्ग-116 के समीप ककोड़ -रूपवास मोड़ के पास सुबह लहुलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

उनियारा। टोंक जिले के उनियारा स्थित बनेठा पुलिस थाना की ककोड़ चौकी पर तैनात कांस्टेबल का राष्ट्रीय राजमार्ग-116 के समीप ककोड़ -रूपवास मोड़ के पास रविवार सुबह लहुलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात कांस्टेबल भागचंद सैनी गश्त पर निकले थे। प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि उनकी हत्या अन्यंत्र कर शव यहां डाला गया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसपी राजेश मीणा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं एफ एसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों एवं सैनी समाज के लोगोंे में रोष व्याप्त हो गया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने समेत अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। 

इन मांगों पर बनी सहमति
मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री प्रभू दयाल सैनी, पूर्व विधाकय अजीत सिंह मेहता एवं सैनी समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन के साथ मृतक कांस्टेबल के परिजनों को करीब 1 करोड़ 10 लाख का मुआवजा, साथ ही पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनने पर  गतिरोध खत्म हुआ एवं परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। अंत में मृतक के शव का सआदत अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद