शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

रिसेप्शन 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में

शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना। शादी के बाद दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामे पहुंची, जबकि विजय लाइट पिस्ता रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखे।

उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। शादी के बाद दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। डबोक एयरपोर्ट पर रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामे पहुंची, जबकि विजय लाइट पिस्ता रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखे। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस को दोनों ने फ्लाइंग किस दी और सिर झुकाकर अभिवादन करते धन्यवाद कहा। न्यूली वेड सेेलिब्रिटी कपल को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पर जुटे।

फिल्म पुष्पा एवं एनीमल फेम अभिनेत्री रश्मिका और विजय ने गुरुवार को उदयपुर स्थित होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी। समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। शादी में शामिल होने आए तेलुगु फिल्म निर्देशक तरुण भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी शुक्रवार को उदयपुर से रवाना हुए। कबीर सिंह और एनिमल फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पहले ही हैदराबाद के लिए निकल चुके थे। शादी के बाद रश्मिका-विजय का रिसेप्शन 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह