उदयपुर में गहलोत और पायलट को गद्दार बताने वाले बैनर्स पर बवाल : वक्फ बिल का विरोध करने पर लगाए, कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

पोस्टर किसने लगाए इसकी पुष्टि नहीं हो सकी

उदयपुर में गहलोत और पायलट को गद्दार बताने वाले बैनर्स पर बवाल : वक्फ बिल का विरोध करने पर लगाए, कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताते कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं भाजपा से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को गद्दार बताने वाले बैनर लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। इन बैनर पर दोनों नेताओं पर वक्फ बिल का विरोध करने पर गद्दार बताया गया है। बैनर्स में लिखा गया है कि ये नेता धर्म, वतन और पूर्वजों के गद्दार हैं। हालांकि ये पोस्टर किसने लगाए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। किसी संगठन या व्यक्ति का नाम इन पर नहीं लिखा है। इसे उकसाने वाली राजनीतिक साजिश माना जा रहा है। इन बैनर्स पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने कहा कि यह भाजपा का प्रोपेगेंडा है। वे इस तरह की ओछी हरकतें कर माहौल खराब करना चाहते हैं।

अगर पोस्टर लगाने वाला सही होता तो नाम और पहचान के साथ सामने आता। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने भीघटना की निंदा करते कहा कि यह भाजपा की छोटी मानसिकता को दर्शाता है। वक्फ बोर्ड आज का नहीं वर्षों पुराना है। इस तरह के विरोध को हम नीचता मानते हैं।

राजनीतिक माहौल गरमाया
बैनर विवाद के बाद उदयपुर का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताते कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं भाजपा से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत