उदयपुर में मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा: पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, लाखों का सामान बरामद
ओगणा पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा
उदयपुर ज़िले के ओगणा थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल दुकान नकबजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पडावली कला गांव में 4 सितंबर की रात दीवार तोड़कर 55 स्मार्टफोन, नकदी व अन्य सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने मनसाराम और सुरेश को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर ज़िले के ओगणा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोबाइल की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि ग्राम पडावली कला में स्थित एक मोबाइल की दुकान में गत चार सितम्बर की रात्रि को हुई चोरी के मामले में जांच के बाद मनसाराम उर्फ मनीष (23) और सुरेश (19) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि चोर दीवार में सेंध लगाकर दुकान के गल्ले से 17 हजार रुपये नगद, करीब 22 कीपैड मोबाइल, मरम्मत के लिए आये 55 स्मार्टफोन, 50 चार्जर और 200 मोबाइल टफन ग्लास सहित अन्य सामान चोरी करके ले गये थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Sep 2026 15:32:16
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना (14 सितंबर) से पहले भाजपा और कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए...

Comment List