रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला

पीछे छूट गए चार मासूम और असहाय बहनें

रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला
रिश्तों के कत्ल और बदले की आग ने ओगणा थाना क्षेत्र के अंबावी गांव में एक पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया। जहां एक तरफ पत्नी की संदिग्ध मौत का मातम था, तो दूसरी ओर पीहर पक्ष के प्रतिशोध ने पति की जान ले ली।

फलासिया। रिश्तों के कत्ल और बदले की आग ने ओगणा थाना क्षेत्र के अंबावी गांव में एक पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया। जहां एक तरफ पत्नी की संदिग्ध मौत का मातम था, तो दूसरी ओर पीहर पक्ष के प्रतिशोध ने पति की जान ले ली। घटनाक्रम की शुरूआत 24 अप्रेल को हुई, जब चोखला बारा निवासी 23 वर्षीय पारू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन 27 अप्रेल की रात उसने दम तोड़ दिया। पारू की मौत के बाद अंबावी निवासी पीहर पक्ष  ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा विवाद शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। मंगलवार शाम को हमलावरों ने पिंटू वडेरा (28) के घर में तोड़फोड़ की थी लेकिन नफरत की आग यहीं शांत नहीं हुई। बुधवार सुबह करीब 9 बजे पारू का भाई करण सागिया अपने साथियों के साथ फिर चोखला बारा पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने पिंटू का अपहरण किया और उसे अंबावी उपरेटा के घने जंगलों में ले गए, जहां पत्थर से कुचलकर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।

पीछे छूट गए चार मासूम और असहाय बहनें
इस खूनी संघर्ष ने पिंटू के परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। पिंटू के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था और वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। अब उसकी मौत के बाद पीछे ये सदस्य पूरी तरह असहाय हो गए हैं। दो छोटी बहनें उम्र 16 और 14 वर्ष है। एक छोटा भाई उम्र 5 वर्ष और मासूम बेटी उम्र मात्र 3 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और डीएसपी विवेक सिंह राव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पति-पत्नी दोनों के शवों को झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुख्य आरोपी करण सागिया और उसके साथी फिलहाल फरार है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई