स्वजाति बताकर युवती से बनाए संबंध, बदनाम करने के लिए वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो

विश्वास हासिल किया और मोबाइल पर बातचीत शुरू

स्वजाति बताकर युवती से बनाए संबंध, बदनाम करने के लिए वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो
चचेरे भाई के दोस्त ने स्वयं को स्वजाति बता नजदीकियां बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए और हकीकत सामने आने पर युवती के शादी से इनकार करने पर उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी को  सेमारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

सेमारी। चचेरे भाई के दोस्त ने स्वयं को स्वजाति बता नजदीकियां बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए और हकीकत सामने आने पर युवती के शादी से इनकार करने पर उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी को  सेमारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सराड़ा डिप्टी चांदमल सिंघारिया के अनुसार 26 मई को  एक युवती ने सेमारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चचेरे भाई की पहचान अहमदाबाद में काम के दौरान पूंजपुर निवासी दीपक से हुई थी। दीपक ने स्वयं को समाज का बताकर परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और इसी दौरान उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई। दीपक ने खुद को उसी जाति का बताकर विश्वास हासिल किया और मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। 

करीब एक वर्ष पूर्व जब पीड़िता सेमारी महाविद्यालय में अध्ययन कर रही थी, तब आरोपी उसे बहला.फु सलाकर अहमदाबाद ले गया। वहां उसने एक कमरे में एक माह शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता को पता चला कि दीपक उसके समाज का नहीं, बल्कि भोई समाज से है। इस जानकारी के बाद उसने उससे दूरी बना ली और अपने समाज में विवाह करने का निर्णय लिया। आरोप है कि दीपक ने चुपके से पीड़िता के अश्लील फ ोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें उसने रिश्तेदारों और परिचितों के मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिया। साथ ही उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर शादी रुकवाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र किशनलाल भोई, निवासी पूंजपुर तहसील आसपुर को गिरफ्तार कर सलूम्बर न्यायालय में पेश किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत