तस्करों पर कड़ा प्रहार : एक ही दिन में 3 करोड़ की ड्रग्स जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में चार अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम
राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में अलग-अलग जिलों में चार ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपए की अवैध मादक पदार्थों की खेप पकड़ी। इस दौरान करीब 57.640 किलोग्राम अफीम, 35.920 किलोग्राम डोडा पोस्त और 21.83 ग्राम एमडीएमए जब्त।
उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में अलग-अलग जिलों में चार ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपए की अवैध मादक पदार्थों की खेप पकड़ी। इस दौरान करीब 57.640 किलोग्राम अफीम, 35.920 किलोग्राम डोडा पोस्त और 21.83 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। साथ ही 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में प्रदेशभर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में चार अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। पहली कार्रवाई ऑपरेशन विष भीषण के तहत राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने करीब 58 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

Comment List