नेपाल: रोल्पा में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, 3 लोग अब भी लापता

खोज एवं बचाव अभियान जारी

नेपाल: रोल्पा में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, 3 लोग अब भी लापता
नेपाल के रोल्पा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण हुए दर्दनाक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। थबांग में मलबे में कई मकान दब गए। सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग लापता लोगों की तलाश में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल पुलिस ने गुरुवार शाम यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार जिले के थबांग ग्रामीण नगरपालिका-5 स्थित कोटलबारा इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से कई मकान और मवेशियों के शेड मलबे में दब गए। हादसे में पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि इसी बस्ती के पांच अन्य लोगों के शव पड़ोसी जिले प्यूठान से बरामद किए गए हैं। इन घटनाओं में जान गंवाने वालों में 18 साल के युवा से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय निवासियों की मदद से बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है। गौरतलब है कि बुधवार रात बस्ती में भूस्खलन की घटना के बाद शुरुआत में तीन लोगों की मौत और नौ लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद