चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात

विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25 वें  दौर की बातचीत से पहले मुलाकात

चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सीमा क्षेत्रों में शांति-स्थिरता मजबूत करने और आर्थिक, राजनीतिक व बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह बैठक भारत-चीन विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वीं वार्ता से पहले हुई। डोभाल विदेश मंत्री वांग यी से भी बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली। चीन की दो दिवसीय यात्रा पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। डोभाल की चीन के उपराष्ट्रपति के साथ यह मुलाकात  दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25 वें  दौर की बातचीत से पहले हुई।

दूतावास ने बताया कि डोभाल और उपराष्ट्रपति हान ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने तथा आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। डोभाल चीन के विदेश मंत्री और सीमा मामलों चर्चा के लिए पर चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग यी के साथ बातचीत के लिए चीन की यात्रा पर हैं।

 

 

Read More कांग्रेस का केंद्र पर हमला: UPI शुल्क अमेरिकी दबाव का परिणाम, जयराम ने कहा-अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाने कर रहा तैयारी

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया