फिलीपींस की संसद में गोलीबारी : सुरक्षाकर्मियों ने की जवाबी फायरिंग, हमलावर हवा में गोली चलाते हुए फरार

सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा गिरफ्तारी से बचने के लिए संसद के अंदर छिपे हुए थे

फिलीपींस की संसद में गोलीबारी : सुरक्षाकर्मियों ने की जवाबी फायरिंग, हमलावर हवा में गोली चलाते हुए फरार

मनीला में संसद के भीतर हड़कंप! फिलीपींस संसद में बुधवार रात हथियारबंद नकाबपोशों ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना के वक्त ICC वारंट झेल रहे सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा गिरफ्तारी से बचने के लिए संसद में छिपे थे, लेकिन गोलीबारी के बाद गायब हो गए। राष्ट्रपति मार्कोस ने सरकारी साजिश से इनकार किया, पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा।

मनीला। फिलिपींस की संसद के भीतर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने के लिए चेतावनी दी और फायरिंग की, जिसके बाद  हमलावर हवा में गोलियां चलाते हुए वहां  से भाग गए। यह घटना बुधवार रात तब हुई जब सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए संसद भवन के अंदर छिपे हुए थे। उन पर मानवता के खिलाफ अपराध करने के आरोप हैं और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। 

रोजा सोमवार से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए संसद में छिपे हुए थे, लेकिन इस गोलीबारी के बाद वह वहाँ से गायब हो गये हैं। राष्ट्रपति की प्रवक्ता क्लेयर कास्त्रो के मुताबिक, सीनेटर अब संसद परिसर में नहीं हैं। रोजा पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खास सहयोगी और पूर्व पुलिस प्रमुख रहे हैं और उन पर नशीली दवाओं के खिलाफ खूनी अभियान चलाने का आरोप है, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। इसी मामले में पूर्व राष्ट्रपति पहले से ही नीदरलैंड में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देर रात जारी वीडियो में कहा कि इस घटना में सरकार का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की और दोषियों को पकडऩे का भरोसा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। रोजा को बाटो के नाम से जाना जाता है। उन पर आरोप है कि जब वे पुलिस प्रमुख थे, तब उन्होंने ओप्लान तोखांग नाम की योजना के तहत कई लोगों की जान ली। हालांकि रोजा ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि आईसीसी को उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। वे सोमवार से ही संसद भवन के अंदर थे और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहे थे।

 

Read More आसमान से बरसी आग : गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे, सड़कों पर सन्नाटा

Read More ट्रंप सरकार का बड़ा ऐलान: ईरान के विदेशी सैन्य खरीद नेटवर्क पर लगाया प्रतिबंध, ईरानी हमलों में मदद करने के लिए सैटेलाइट इमेजरी प्रदान करने का आरोप, प्रतिबंधित संस्थाओं में चीनी कंपनियां शामिल

Read More दक्षिण कोरिया में रोबोट बना बौद्ध भिक्षु : जोग्येसा मंदिर में ली शपथ, पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

 

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में की कटौती, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में की कटौती, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आम जन से ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों के उपयोग...
संपर्क पोर्टल पर दर्ज 2.83 लाख प्रकरणों में से 2.70 लाख का निस्तारण,  शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से करने का निर्देश
एसएलबीसी राजस्थान की 169वीं बैठक : ‘विकसित राजस्थान 2047’ के लक्ष्य में बैंकों की भूमिका अहम, वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण और साइबर सुरक्षा पर जोर
नगर निगम में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : हेल्थ इंस्पेक्टर और दलाल रिश्वत लेते ट्रैप, कार्यालय में हड़कंप
पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एक साल तक कोई मंत्री नहीं करेगा विदेशी दौरा, सरकारी कर्मचारी 2 दिन करेंगे वर्क फ्रॉर्म होम
पर्यटक बना रहे हैं स्मारकों को लव वॉल, कहीं आई लव यू, तो कहीं एबीसीडी
संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश : शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं