ब्रिटेन: फेयरफोर्ड एयरबेस के पास पांच संदिग्ध गिरफ्तार, आरएएफ को ईरान से संभावित लिंक का शक

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच में शामिल

ब्रिटेन: फेयरफोर्ड एयरबेस के पास पांच संदिग्ध गिरफ्तार, आरएएफ को ईरान से संभावित लिंक का शक
ब्रिटेन की आतंकवाद-विरोधी पुलिस आरएएफ फेयरफोर्ड हवाईअड्डे के पास विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार पांच संदिग्धों के संभावित ईरान कनेक्शन की जांच कर रही है। इस हवाईअड्डे का इस्तेमाल अमेरिकी बमवर्षक विमान करते हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां ईरान से सीधे संबंध के साक्ष्य तलाश रही हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

लंदन। ब्रिटेन की आतंकवाद विरोधी पुलिस (आरएएफ) फेयरफोर्ड हवाईअड्डे के पास हुई एक घटना के सिलसिले में हिरासत में लिए गए लोगों के ईरान से संभावित ङ्क्षलक की जांच कर रही है, हालांकि ऐसे किसी संपर्क का कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। ब्रिटेन पुलिस ने पहले विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के शक में पांच लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन लोगों की अमरीकी खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं।

ब्रॉडकास्टर ने संदिग्ध लिंक के आधार पर विवरण दिए बिना कहा कि जांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ईरान हवाईअड्डे से जुड़ी एक कथित साजिश से जुड़ा है, जहां अमरीकी बमवर्षक विमान खड़े रहते हैं। फेयरफोर्ड यूरोप में एकमात्र ऐसा हवाईअड्डा है जिसका इस्तेमाल अमरीकी रणनीतिक बमवर्षक विमान करते थे। यह इराक और यूगोस्लाविया के खिलाफ बमबारी मिशन के लिए लॉन्च पॉइंट के तौर पर काम करता था। 

मार्च में ब्रिटेन अधिकारियों ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ हमलों के लिए हवाईअड्डे का इस्तेमाल करने की इजाज़त दी थी। ब्रिटेन का कहना है कि अमरीकी विमान हवाईअड्डे का इस्तेमाल सिर्फ रक्षात्मक अभियान के लिए कर सकते हैं। हवाईअड्डे के पास पहले भी अमेरिका के हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार