भारत-फ्रांस-यूएई की त्रिपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया पर चर्चा, अंतरिक्ष और एआई समेत सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

पश्चिम एशिया और रणनीतिक सहयोग की समीक्षा

भारत-फ्रांस-यूएई की त्रिपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया पर चर्चा, अंतरिक्ष और एआई समेत सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर भारत, फ्रांस और यूएई के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक आयोजित हुई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, फ्रांस के विदेश मंत्री और यूएई के विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया के हालात, अंतरिक्ष, एआई तथा संस्कृति-विरासत के क्षेत्रों में त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।

नई दिल्ली। भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों ने न्यूयॉर्क में त्रिपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही तीनों देशों के बीच अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संस्कृति एवं विरासत से जुड़े मुद्दों सहित आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा भी की गई। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की यह बैठक मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई। बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया। फ्रांस की ओर से यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरो और यूएई की ओर से विदेश मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान तीनों मंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रों में त्रिपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इनमें अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संस्कृति एवं विरासत से जुड़े के क्षेत्र शामिल रहे। मंत्रियों ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। तीनों देशों ने आपसी हित वाले क्षेत्रों में त्रिपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और उसका विस्तार करने पर जोर दिया। साथ ही भारत, फ्रांस और यूएई के बीच पहले से मौजूद मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही। भारत, फ्रांस और यूएई ने ठोस पहलों के जरिए तीनों देशों के बीच रचनात्मक संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। तीनों देशों ने सभी साझा क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा के लिए नियमित अंतराल पर बैठक करने पर भी सहमति जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति
राजस्थान में उद्योग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) और राजस्थान चैम्बर ऑफ...
लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे
वाटिका में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप : सिर पर पत्थरों से वार के निशान, पढ़े पूरी खबर  
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम
रोड रेज मामले में चार आरोपी गिरफ्तार : नकली पिस्टल और कार बरामद, जानें पूरा मामला  
फॉरेस्ट रेंजर की मौत का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, कार्रवाई की रिपोर्ट भी दें
जयपुर बुकमार्क 2027 में गुजराती साहित्य पर रहेगा विशेष फोकस, भारत-यूके पब्लिशिंग फेलोशिप की निरंतरता के साथ प्रकाशन