बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत

आतिशबाजी का रखा था सामान

बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत
वियाचा स्थित सैन्य अड्डे पर शुक्रवार को दो शक्तिशाली विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत और 62 घायल हो गए। हादसा आतिशबाजी के सामान वाले हिस्से में हुआ। सात लोग लापता हैं। आग अब भी सुलग रही है, जिससे दोबारा विस्फोट का खतरा बना हुआ है।

ला पास। बोलीविया के वियाचा शहर स्थित एक सैन्य अड्डे पर शुक्रवार को हुए दो भीषण विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 62 अन्य घायल हो गये। बोलीविया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा प्रशासनिक राजधानी ला पास से लगभग 30 किलोमीटर दूर सैन्य अड्डे के उस हिस्से में हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था। वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीता नेब्रास्का ने बताया कि मृतकों की संख्या 10 से 15 के बीच होने की आशंका है और इसमें 62 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 14 लोगों को ला पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से झुलसी एक बच्ची भी शामिल है।

रक्षा उपमंत्री अर्नेस्टो जुस्टिनियानो उरेंडा के अनुसार, विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में विस्फोटों में घायल लगभग 50 नागरिकों और  छह सैन्यकर्मियों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि आसपास की इमारतों के शीशे टूटने की वजह से कांच लगने से कई नागरिक घायल हो गये। हादसे के बाद से सात लोग अब भी लापता हैं। दमकलकर्मियों ने चेतावनी दी है कि घटनास्थल पर अब भी आग सुलग रही है, जिससे एक और विस्फोट का खतरा बना हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए स्थानीय निवासियों को दुर्घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की सलाह दी गयी है।

 

 

Read More नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार