सिंगापुर: निर्मला सीतारमण ने की पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात, भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा

वृहद योजना को लागू करने में हुई प्रगति

सिंगापुर: निर्मला सीतारमण ने की पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात, भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। डॉ. एस. जयशंकर और पीयूष गोयल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में व्यापक रणनीतिक साझेदारी, डिजिटलीकरण, आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सिंगापुर में वहां के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस बैठक में उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे। दोनों पक्ष के नेताओं ने इस अवसर पर भारत-सिंगापुर 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' की वृहद योजना को लागू करने में हुई प्रगति पर चर्चा की।

साथ ही, उन्होंने आर्थिक सहयोग, डिजिटलीकरण, कनेक्टिविटी, कौशल विकास और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बातचीत की। भारतीय मंत्रियों का यह दल दोनों देशों के बीच नियमित मंत्री स्तरीय वार्ताओं के सिलसिले में सिंगापुर गया हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ अरब लोगों की सच्चाई...
15 सितंबर से सभी उपापन संस्थाओं के लिए एसएचपीपी पोर्टल पर प्रक्रिया अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार
परिवहन विभाग : ई-डिटेक्शन चालानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी अधिकृत
फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट
यह दुर्लभ ग्रंथों का समंदर, रखवाली के लिए इंतजाम बूंद भर
कहीं सफाई-रोशनी बेहाल, कहीं चंबल के शहर में पानी का इंतजार