न्यूयॉर्क में मैक्सिकन नौसेना का जहाज ब्रिज से टकराया, दो की मौत
हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ
न्यूयॉर्क में शनिवार शाम मैक्सिकन नौसेना का जहाज यहां ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में शनिवार शाम मैक्सिकन नौसेना का जहाज यहां ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि हादसे में शामिल मैक्सिकन नौसेना का जहाज कुआउतेमोक था, जिसमें 277 लोग सवार थे। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
पायलट नियंत्रण खो बैठा। सभी घायल जहाज पर ही थे, कोई पानी में नहीं गिरा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह जहाज़ जुलाई 2026 में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए फिर न्यूयॉर्क आने वाला था। टक्कर के बाद न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर लोगों को ब्रुकलिन ब्रिज के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि जांच जारी है, ट्रैफिक भारी है और आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, ब्रुकलिन ब्रिज के सभी लेन दोनों दिशाओं में बंद हैं।

Comment List