डब्ल्यूएचओ का दावा: वैश्विक कोरोना मौतों का आंकड़ा आधिकारिक संख्या से तीन गुना अधिक, रिपोर्ट जारी  

मौतों की कम रिपोर्टिंग

डब्ल्यूएचओ का दावा: वैश्विक कोरोना मौतों का आंकड़ा आधिकारिक संख्या से तीन गुना अधिक, रिपोर्ट जारी  

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 'वर्ल्ड हेल्थ स्टैटिस्टिक्स 2026' रिपोर्ट के अनुसार, महामारी से वास्तविक मौतें 2.2 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। यह सरकारी आंकड़ों से तीन गुना ज्यादा है। कम रिपोर्टिंग और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान के कारण जीवन प्रत्याशा में हुई एक दशक की प्रगति भी समाप्त हो गई है।

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से दुनिया भर में मौतों की वास्तविक संख्या 2.2 करोड़ से अधिक पहुंच गई है, जो आधिकारिक तौर पर दर्ज 70 लाख मौतों से करीब तीन गुना ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ की बुधवार को जारी "वर्ल्ड हेल्थ स्टैटिस्टिक्स 2026" रिपोर्ट में कहा गया, "वर्ष 2020 से 2023 के बीच सभी कारणों से वैश्विक अतिरिक्त मौतों (एक्सेस डेथ्स) का अनुमान 2.21 करोड़ लगाया गया, जबकि कोविड-19 से आधिकारिक तौर पर 70 लाख मौतें दर्ज की गईं। 

इसका मतलब है कि कोविड से दर्ज हर एक मौत के मुकाबले महामारी से जुड़ी लगभग दो अतिरिक्त मौतें हुईं।"संगठन के अनुसार, इसका मुख्य कारण कई देशों द्वारा मौतों की कम रिपोर्टिंग करना है। इसके अलावा, 2022 के बाद अनेक देशों ने बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच अभियान बंद कर दिये, जिससे वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आ सके। रिपोर्ट में कहा गया, "यह निष्कर्ष न केवल वायरस से सीधे हुई मौतों की कम रिपोर्टिंग को दर्शाता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान, आर्थिक चुनौतियों और अन्य सामाजिक कारणों से हुई अप्रत्यक्ष मौतों को भी उजागर करता है।"

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि महामारी ने वैश्विक स्तर पर जीवन प्रत्याशा में एक दशक की प्रगति को खत्म कर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी भरपाई अब भी असमान बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश : शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश : शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं
पर्यटन, कला-संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने गुरुवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का...
फिलीपींस की संसद में गोलीबारी : सुरक्षाकर्मियों ने की जवाबी फायरिंग, हमलावर हवा में गोली चलाते हुए फरार
वकील बन कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची ममता: चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में करेंगी पैरवी, राज्य में कथित अशांति पर जताई चिंता
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकार से मांग, कहा- बेसहारा पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था तय करे सरकार
मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में धमाका : कई मजदूरों के घायल होने की सूचना, विस्फोट से आसपास के मकानों में कंपन
SIR का तीसरा चरण : मुख्य चुनाव आयुक्त की मतदाताओं से भाग लेने की अपील, बोले- अपात्र व्यक्ति का नाम न हो शामिल
रेणुका और किसाऊ परियोजनाओं से राजस्थान को मिलेगा अतिरिक्त जल, पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती