श्रीलंका में आपातकाल की अवधि समाप्त
आपातकालिन नियमों को लागू करने की अवधि समाप्त हो गयी
श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे विरोध प्रदर्शनकारियों पर रोक लगाने के लिए लगाया गया आपातकाल हटा दिया है।
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे विरोध प्रदर्शनकारियों पर रोक लगाने के लिए लगाया गया आपातकाल हटा दिया है। आपातकालिन नियमों को लागू करने की अवधि समाप्त हो गयी। रिपोर्टो में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने आपातकाल लगाया था, जिससे सुरक्षा बलों को व्यापक शक्तियां मिल गयी थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आपातकाल नियमों को मंजूरी के लिए संसद में पेश करने की जरूरत है, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। स्वतंत्रता के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट के मद्देनजर श्रीलंका में ना केवल सरकार विरोधी उग्र प्रदर्शन हुए, बल्कि कई राजनेताओं के घरों को या तो आग के हवाले कर दिया गया या फिर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके कारण सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया था।
Comment List