बालिका गृह से भागने के बाद रास्ते में 2 बार किया दुष्कर्म

उसने 2 लोगों से लिफ्ट ली थी

बालिका गृह से भागने के बाद रास्ते में 2 बार किया दुष्कर्म

शहर के निकटवर्ती बालिका गृह मंडोर से 20 मई की रात एक बजे लड़की दीवार फांद कर निकल गई। वह एक आरोप में यहां पर लाई गई थी।

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बालिका गृह मंडोर से 20 मई की रात एक बजे लड़की दीवार फांद कर निकल गई। वह एक आरोप में यहां पर लाई गई थी। बालिका गृह से भागने के बाद रास्ते में उसने 2 लोगों से लिफ्ट ली थी, जिसमें एक बाइक सवार व दूसरा कार चालक बताया गया। इस लड़की का आरोप है कि रास्ते में उससे दो बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस लडकी को उसके घर से दस्तयाब तो कर लाई, मगर पुलिस की पेचीदगी बढ़ गई। रेप किए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मंडोर बालिका गृह से 20 मई की रात को एक  किशोरी दीवार फांद कर भाग गई। इस बारे में बालिका गृह अधीक्षक दीपिका विश्रोई की तरफ  से उसके केस दर्ज कराया गया। वह दीवार फांद कर गई, तो रास्ते पहले एक बाइक सवार मिला था। इसके बाद में एक कार चालक से लिफ्ट ली थी। इन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।

बस स्टैण्ड पर छोड़ने के बहाने दुष्कर्म
दस्तयाब कर लाई गई लड़की ने बताया कि उसे रास्ते में बस स्टैण्ड पर छोड़ने के बहाने दो अलग-अलग जगहों पर रेप किया गया। इस पर पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित