आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

मेष : दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे।

वृष : मानसिक शांति रहेगी। घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है। आत्मविश्वास बढेगा। मित्रों व संबंधियों से संभल कर रहें, व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। दोस्तों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : मानसिक अशांति रहेगी। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।धार्मिक यात्रा का योग है।

कर्क : दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से पहले जांच अवश्य करें।आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। विवाद सुलझेंगे। सोच समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में परेशानी बनेगा।अधीनस्थों से लाभ होगा।

Read More पहले दो चरणों के चुनाव में 18% उम्मीदवारों के खिलाफ क्रिमिनल केस

सिंह : सावधानी व संयम के साथ दिन की शुरूआत करें। किसी अपने से ही हानि या परेशनी मिलने का योग है। मित्रों व जीवनसाथी से विवाद ना करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा छवि खराब होने से मानसिक परेशानी से जुझना पड सकता है।मन व्यथित रहेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : व्यवसायिक लाभ, साझेदारों से लाभ, व्यापार में उन्नति। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक : मुकदमे का अंत होगा। परिवार में अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिगडे कामों को सुलझा लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

धनु : दिन मानसिक परेशानी लाएगा। संबंधों में कटुता बन सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर : राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढ़ने से मन अशांत रहेगा। पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है,नम्रता से कार्य करें। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। अकारण चिंता से परेशान होंगे।

कुंभ : धन एकत्र करने के उपाय ढूंढेगे। पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। पुराना रूका धन मिलेगा। इसके साथ ही रूके कार्य भी पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी।  

मीन : उच्च अधिकारियों से मेलजोल बनेगा। विवादास्पद मामलों में समझौता हो सकता है, नए मित्र बनेंगे। बिखरे कार्य समेट लेंगे। नए रोजगार के अवसर आपकी छवि को ओर अधिक सुदृढ बनाएंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहे। सफलता  प्राप्त होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत