राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बाबा योगेंद्र का देवलोकगमन

लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा था

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बाबा योगेंद्र का देवलोकगमन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र देवलोक गमन कर गए। बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र देवलोक गमन कर गए। बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। बाबा योगेंद्र कला तथा साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाली अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के संस्थापक थे। अनेक वर्षो तक राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे।

भाऊराव देवरस सेवा सम्मान तथा अहिल्या बाई होलकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित हुए थे। बाबा संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक निकले। बाबा योगेंद्र गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं और सीतापुर में प्रचारक रहे। वर्ष 1981 में जब संस्कार भारती संगठन बना, तो बाबा योगेंद्र को उसके अखिल भारतीय संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। विश्व को भीमबेटका तथा सरस्वती नदी के मार्ग की जानकारी देने वाले डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के साथ मिलकर उन्होंने राष्ट्रीय भावना के जागरण का कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में संस्कार भारती कला के क्षेत्र में देश की अग्रणी संस्था है।

Post Comment

Comment List

Latest News