भारत ने कंबोडिया को एशिया कप क्वालिफिकेशन के पहले मैच में 2-0 से हराया

कप्तान सुनील छेत्री ने दागे दो गोल

भारत ने कंबोडिया को एशिया कप क्वालिफिकेशन के पहले मैच में 2-0 से हराया

कप्तान सुनील छेत्री के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने एशिया कप क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर के पहले मैच में बुधवार को कंबोडिया को 2-0 से हरा दिया। दोनों गोल सुनील छेत्री ने किए।

नई दिल्ली। कप्तान सुनील छेत्री के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने एशिया कप क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर के पहले मैच में  कंबोडिया को 2-0 से हरा दिया। दोनों गोल सुनील छेत्री ने किए। 127वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सुनील छेत्री के इसके साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में 82 गोल हो गए हैं। वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पेनल्टी पर किया पहला गोल
छेत्री ने 14वें मिनट में पेनल्टी पर करियर का 81वां गोल दागा। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-0 से बढ़त लिए हुए थी। साल्ट लेक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिला। वहीं दूसरे हाफ के 60वें मिनट में सुनील छेत्री ने मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंत में या फिर 2024 की शुरुआत में हो सकता है।

सर्वाधिक गोल दागने वालों में रोनाल्डो शीर्ष पर

अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 188 मैचों में 117 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद ईरान के अली देई के 149 मैचों में 109 गोल किए हैं। मलयेशिया के मोख्तर दाहरी (142 मैचों में 89 गोल) तीसरे, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (162 मैचों में 86 गोल) चौथे और हंगरी के फेरेंक पुस्कास (85 मैचों में 84 गोल) पांचवें नंबर पर हैं। भारत के सुनील छेत्री 127 मैचों में 82 गोल दागकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत (80 गोल) को पीछे छोड़ा।

Read More भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित देश

भारत का मुकाबला कल अफगानिस्तान से

Read More सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावनाओं को किया खारिज

एशिया कप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए भारत का अगला मैच 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। वहीं 14 जून को हांगकांग के साथ भिड़ंत होगी। हांगकांग ने अफगानिस्तान को 2-1 से हराया।

Read More मुंबई इंडियंस की बस जाम में फंसी, फैन ने मदद कर निकलवाया

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत