राहुल गांधी से ईडी की 30 घंटे पूछताछ, गिरफ्तार की आशंका

गिरफ्तारी की आशंका व्यकत की जा रही है

राहुल गांधी से ईडी की 30 घंटे पूछताछ, गिरफ्तार की आशंका

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी द्वारा लगातार तीन दिन में 30 घंटों तक पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि जांच एजेंसी की ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। इसके बावजूद इस प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले दो दौर में राहुल गांधी से ईडी द्वारा लंबी पूछताछ की गई। राहुल गांधी से उनकी संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी गई। इसके अलावा यदि विदेश में भी कोई संपत्ति या बैंक खाता हो तो उस बारे में भी पूछा गया।

ऐसे सवाल इसलिए सामने आ रहे है, क्योंकि कांग्रेस द्वारा साल 2010 में नई बनाई गई कंपनी यंग इंडिया लिमिटेड में शैल कंपनियों से भी धन आने की आशंका व्यक्त की गई है। जांच एजेंसी इस बारे में लगातार पूछताछ एवं जानकारी एकत्रित कर रही है। इसी कारण राहुल गांधी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई समझी जा रही है। फिर से पूछताछ के लिए बुलाया।

कांग्रेस तानाशाही हुकूमत के सामने डटकर मुकाबला करेगी : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा को दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा उत्पन्न करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी। इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी। गहलोत ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।

कल्ला, परसादीलाल और राठौड़ प्रदर्शन में शामिल
बड़ी संख्या में राजस्थान से भी पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली हुए। इसमें कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, परसादीलाल मीणा एवं सीएम गहलोत के विश्वस्त पार्टी नेता धर्मेन्द्र राठौड़ कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read More अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का दावा -150 सीटों पर सिमटेगी भाजपा

एआईसीसी में पुलिस के घुसने का आरोप
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर एआईसीसी में घुसने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई, जबकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र में धारा-144 लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसका उल्लंघन कर के सड़क पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने कहा कि इसे रोकने के लिए ही कोशिश की गई।

Read More Jammu Kashmir में बोले पीएम मोदी- कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

हम फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है
राहुल गांधी से ईडी पूछताछ के दौरान कांग्रेस के तीन दिन सत्याग्रह के बाद आगामी कदम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी ने राहुल गांधी को बुलाया है। आगामी रणनीति के लिए हम बैठक करेंगे। बातचीत में फैसला लेंगे कि आगे क्या करना है। एआईसीसी मुख्यालय पर गहलोत ने कहा कि ईडी के काम में हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस के आतंक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपत्ति है।

Read More छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर, 3 जवान घायल

Post Comment

Comment List

Latest News