अमेरिका में 4 शहरों में फायरिंग, एक की मौत

फायरिंग के हादसों में 9 लोग घायल हुये है

अमेरिका में 4 शहरों में फायरिंग, एक की मौत

अमेरिका में न्यूयॉर्क के 4 शहरों में कुछ ही समय की अवधियों में हुई फायरिंग के हादसों में 9 लोग घायल हुये है और ब्रुकलिन में एक महिला की मौत हो गई है।

वाशिंगटन। अमेरिका में न्यूयॉर्क के 4 शहरों में कुछ ही समय की अवधियों में हुई फायरिंग के हादसों में 9 लोग घायल हुये है और ब्रुकलिन में एक महिला की मौत हो गई है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ब्रोंक्स के मिशेल हाउस के पास शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले एक 20 साल की महिला के दांये पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला क्रिप्स गैंग की सदस्य हैं। गोली लगने के बाद उन्हें लिंकन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि इसके बाद न्यूयॉर्क के बेडफोर्ड-स्टुवेसेंट में 445 पुलस्की स्ट्रीट पर एक महिला पर गोलियों से कई बार वार किया। उनके साथ मौजूद एक महिला ने भी उस दौरान एक बार गोली चलाकर पलटवार किया। पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसी समय ब्रोंक्स में 1725 ब्रुकनर बुलेवार्ड में सोतोमयोर में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी। उसे जैकोबी मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक मैनहट्टन में एक व्यक्ति के शरीर के बाएं हिस्से में गोली लगी। उस दौरान वह वेस्ट 142 स्ट्रीट और एजकोम्बे एवेन्यू में था, तभी 3 व्यक्ति वहां पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। उसे हार्लेम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगली हादसा क्वींस का है, जहां 35-27 12 वीं स्ट्रीट पर स्थित रेवेन्सवुड में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इसके बाद उसे माउंट सिनाई हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने ब्रोंक्स के 3125 पार्क एवेन्यू में मोरिसानिया में एक और व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी दी। इस हादसे के बाद ब्रुकलिन में ईगन स्ट्रीट के पास 1152 एल्टन स्ट्रीट के बाहर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। वह ब्रुकडेल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और हालत स्थिर है।

Post Comment

Comment List

Latest News