Fedration Cup 2024 : नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स मीट में लेंगे हिस्सा, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद होगी पहली घरेलू प्रतियोगिता 

Fedration Cup 2024 : नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स मीट में लेंगे हिस्सा, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद होगी पहली घरेलू प्रतियोगिता 

नीरज चोपड़ा 12 से 15 मई तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाले फेडरेशन कप 2024 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा 12 से 15 मई तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाले फेडरेशन कप 2024 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 तीन साल पहले टोक्यो 2020 में ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद देश में नीरज चोपड़ा की यह पहली प्रतियोगिता होगी। उन्होंने मार्च में फेडरेशन कप 2021 के बाद से किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है।

फेडरेशन कप 2024 का आयोजन 12 से 15 मई के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। चोपड़ा 18 जून को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स 2024 में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे। चोपड़ा और जेना के अलावा, फेडरेशन कप 2024 जैवलिन इवेंट में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मनु डीपी और ओलंपियन शिवपाल सिंह भी पदक की रेस में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2021 में उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा 2022 में डायमंड लीग चैंपियन और 2023 में विश्व चैंपियन बने और पिछले वर्ष उन्होंने हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीता था।

Read More धोनी से संन्यास की खबरों पर बोले कोच माइकल हसी - अभी कुछ साल और आईपीएल खेल सकते हैं धोनी

 

Read More सीन विलियम्स ने टी-20  क्रिकेट से लिया संन्यास

Post Comment

Comment List

Latest News

किसान भूमि नीलामी बिल का केंद्र से अनुमोदन कराए भजनलाल सरकार : गहलोत किसान भूमि नीलामी बिल का केंद्र से अनुमोदन कराए भजनलाल सरकार : गहलोत
राज्यपाल ने यह बिल केन्द्र सरकार से अनुमोदन के लिए भेज दिया था, लेकिन अभी तक इसे केन्द्र सरकार से...
भीषण गर्मी में नरेगा श्रमिकों को काम करना पड़ रहा भारी, श्रमिक परिवारों की संख्या में कमी
30 लाख सरकारी पद भरकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी कांग्रेस, अग्निवीर योजना होगी बंद : खड़गे
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें
कांग्रेस ने जगन्नाथ पहाड़िया को दी श्रद्धांजलि
कश्मीर में आतंकवादी हमले में घायल दंपत्ति के घर पहुंचे आरआर तिवाड़ी, सरकार से की मुआवजे की मांग 
एयर इंडिया के विमान के इंजन में लगी आग, एयरपोर्ट पर की आपात लैंडिंग