अग्रसेन गहलोत का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, अशोक गहलोत के उनके कार्यक्रमों में भी नहीं आए सामने

वह स्वयं को राजनीति का शिकार हुआ मानते है

अग्रसेन गहलोत का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, अशोक गहलोत के उनके कार्यक्रमों में भी नहीं आए सामने

अग्रसेन गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई है और वह अपने खाद बीज का व्यापार कर रहे है। उन्होंने स्रातक की डिग्री हासिल की है और बहुत ही विनम्र स्वभाव के है।

जोधपुर। अग्रसेन गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई है और वह अपने खाद बीज का व्यापार कर रहे है। उन्होंने स्रातक की डिग्री हासिल की है और बहुत ही विनम्र स्वभाव के है। राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अशोक गहलोत के जोधपुर के कार्यक्रमों में भी वह कभी सामने नहीं आए। अब वह स्वयं को राजनीति का शिकार हुआ मानते है। सीबीआई की जब रेड पड़ी, तो इन्हें बिल्कुल इस बात का अहसास नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है, जब सीबीआई उनके घर पर कार्रवाई कर रही थी, तब बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता हंगामा कर केन्द्र की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

अशोक गहलोत जब भी जोधपुर आते है, तो अपनी बहन के यहां जरूर जाते है। वहीं वह अपने भाइयों से भी मिलते हैं। अग्रसेन गहलोत का खाद बीज का व्यापार उनका बेटा अनुपम संभालता है, जिस फर्म का कार्रवाई में उल्लेख किया गया है, वह अनुपम के नाम से ही है। उनसे भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह सामने नहीं आए। गौरतलब है कि आरम्भ के दिनों में अशोक गहलोत ने भी खाद बीज का व्यापार आरम्भ किया था, लेकिन वह ज्यादा नहीं चल पाया। अग्रसेन गहलोत ने अपनी मेहनत से व्यापार में नाम भी कमाया और पैसा भी। किसानों के प्रति उनका व्यवहार मित्रवत रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत