राजस्थान की हेल्थ सेवाओं को जांचने पहुंची टीम, एसीएस शुभ्रा सिंह पहुंची चाकसू 

प्रदेश भर के अस्पतालों में पहुंचे हैं अधिकारी

राजस्थान की हेल्थ सेवाओं को जांचने पहुंची टीम, एसीएस शुभ्रा सिंह पहुंची चाकसू 

राजस्थान में अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं को जांचने के लिए गुरुवार को सुबह से ही राजस्थान के सारे आला अफसर प्रदेश भर के अस्पतालों के दौरे पर निकल गए हैं।

जयपुर। राजस्थान में अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं को जांचने के लिए गुरुवार को सुबह से ही राजस्थान के सारे आला अफसर प्रदेश भर के अस्पतालों के दौरे पर निकल गए हैं। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह सहित ब्लॉक स्तर तक के सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों से बात कर रहे हैं। उनको होने वाली समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं और अस्पतालों में व्याप्त सेवाओं मशीनों उपकरणों इत्यादि के बारे में पूरा अपडेट ले रहे हैं । अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह चाकसू पहुंची है और यहां के उप जिला अस्पताल का दौरा कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News