मानसून में देरी से गर्मी का असर नहीं हो रहा कम

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है

मानसून में देरी से गर्मी का असर नहीं हो रहा कम

प्रदेश में प्री-मानसून की झमाझम के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। प्री-मानसून की बारिश सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा होने के बावजूद गर्मी और उमस से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की झमाझम के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। प्री-मानसून की बारिश सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा होने के बावजूद गर्मी और उमस से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। लोगों को अभी दो दिन और गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 जून से राज्य में बारिश शुरू होने की संभावना व्यक्त की है, जो अगले तीन दिन तक दक्षिण राजस्थान के कुछ ही हिस्से में होने की संभावना है, जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 27 जून से मानसून के प्रवेश के साथ ही राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही और राजसमंद एरिया से बारिश का दौर शुरू होगा।

अभी मानसून दक्षिण-पश्चिमी सीमा राजस्थान के झालावाड़ के पास से होकर गुजर रहा है। राजस्थान में मानसून आने की सामान्य तारीख 26 जून मानी जाती है। विशेषज्ञों की माने तो मानसून 2 दिन की देरी से प्रवेश हो सकता है। प्रदेश के अधिकंश इलाकों में शनिवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे। जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, नागौर समेत सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। प्रदेश में जैसलमेर जिला 44.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी जयपुर में भी दिन में गर्मी और उमस से हाल बेहाल रहा और दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में भी गर्मी का असर बढ़ने से 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अब आगे क्या
जयपुर मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के अलावा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एरिया में बारिश हो सकती है। इसी तरह 28 और 29 जून को उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में बारिश होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत