तीन तलाक के बाद डिप्रेशन में आई पत्नी ने किया सुसाइड
पीहर पक्ष का आरोप : ससुर करता था छेड़छाड़
अलवर। तीन तलाक के बाद एक विवाहिता ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। पीहर पक्ष का आरोप है कि महिला का ससुर उस पर बुरी नजर रखता था।
अलवर। तीन तलाक के बाद एक विवाहिता ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। पीहर पक्ष का आरोप है कि महिला का ससुर उस पर बुरी नजर रखता था।
भोंकर गांव निवासी मनीषा (20) की शादी 14 मार्च 2021 को नूंह के सिकरावा गांव निवासी इम्तियाज (23) के साथ हुई थी। मृतका के चाचा जाहूल खां ने बताया कि मनीषा के माता-पिता दोनों ही नहीं है। उन्होंने शादी में बुलेट बाइक दी, 1 लाख 61 हजार रुपए नकद दिए थे। फिर भी पति, सास, ससुर मनीषा को दहेज के लिए परेशान करने लगे। मनीषा पर उसका ससुर आसिफ बुरी नजर भी रखता था। पति को बताया तो वह गुस्सा हो गया। पिता के कहने पर ही इम्तियाज ने अपनी पत्नी मनीषा को तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया।
मई में दिया था तलाक
मनीषा ने 11 मई 2022 को भिवाड़ी थाने में पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व तलाक का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इससे मनीषा डिप्रेशन में थी। शनिवार शाम को उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Comment List