फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज
अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य में है
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा और तारा सुतारिया मुख्य में है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा और तारा सुतारिया मुख्य में है। अर्जुन ने इस ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि विलेन की दुनिया। ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर भी रिलीज किया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि तकरीबन 8 साल बाद विलेन लौटकर आ गया है। इस बार वह लड़कियों को निशाना बना रहा है। इस बार यह विलेन एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा। ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के दुश्मन है।
Comment List