हर घर तिरंगा से जुडेंगे 20 करोड़ लोग : वसुंधरा

देश को एकजुट करने के लिए यह सबसे बड़ा आंदोलन होगा

हर घर तिरंगा से जुडेंगे 20 करोड़ लोग : वसुंधरा

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हैदराबाद में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा कि बैठक में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हैदराबाद में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा कि बैठक में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। वसुंधरा ने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम करेगी। देश को एकजुट करने के लिए यह सबसे बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें 20 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। दुनिया की विकास दर 6 प्रतिशत है, जबकि भारत की 8.7 प्रतिशत है। यह मोदी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है। बैठक में हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत्योदय के लिए विशेष अभियान पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो प्रस्ताव
वसुंधरा ने कहा कि बैठक में दो प्रस्ताव हैं। राजनीतिक व अर्थव्यवस्था व गरीब कल्याण। बैठक में यह भी तय किया कि जिस प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी, वहां की स्थिति पर भी वक्तव्य जारी होगा। बैठक में वैक्सीन उत्पादन-रेकार्ड रोल आउट को लेकर भी प्रधानमंत्री क आभार व्यक्त किया। बैठक में लोकसभा, विधानसभा प्रवास और कोर कमेटी की नियमित बैठकें करने पर भी बल दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनावों में सुगम और समावेशी मतदान के लिए यह मतदान केन्द्र को बनाया गया था।
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प