सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए टीम का गठन

सहायक राजस्व निरीक्षक को शामिल किया

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए टीम का गठन

नगर निगम हैरिटेज के आयुक्त अवधेश मीना ने एक आदेश जारी कर प्रदेश सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए निगम हैरिटेज मुख्यालय एवं जोन स्तर पर टीम का गठन किया है।

जयपुर। नगर निगम हैरिटेज के आयुक्त अवधेश मीना ने एक आदेश जारी कर प्रदेश सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए निगम हैरिटेज मुख्यालय एवं जोन स्तर पर टीम का गठन किया है। टीम में मुख्यालय स्तर के राजस्व अधिकारी चेतन कुमार जैन, रजिस्ट्रार, मुख्य स्वास्थ निरीक्षक और सहायक राजस्व निरीक्षक को शामिल किया गया है।

टीम राजस्व अधिकारी के निर्देशन में कार्य कर निगम हैरिटेज क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम को सुनिश्चित करेगी तथा उल्लंघन पाये जाने पर सामान को जप्त एवं चालान की कार्रवाई करेगी एवं राजस्व अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त स्वास्थ को देंगे। प्रत्येक जोन स्तर भी राजस्व अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, मुख्य स्वास्थ निरीक्षक संबंधित वार्ड और सहायक राजस्व निरीक्षक को टीम का सदस्य बनाया गया, जो जोन क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम की कार्रवाई करेंगे।


Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
राजधानी जयपुर में भी तेज धूप और गर्मी के असर के बीच तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी