पुलिस का इकबाल बुलंद है, अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे: डॉ. अमृता दुहन

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉक्टर अमृता दुहन ने आज अपना पदभार ग्रहण किया।

पुलिस का इकबाल बुलंद है, अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे: डॉ. अमृता दुहन

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पुलिस की इकबाल बुलंद है और अपराधियों से सख्ती से निपेटेंगे। आमजन में विश्वास कायम रखने के लिए संवाद सेतु को अपनाएंगे।

जोधपुर। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉक्टर अमृता दुहन ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पुलिस की इकबाल बुलंद है और अपराधियों से सख्ती से निपेटेंगे। आमजन में विश्वास कायम रखने के लिए संवाद सेतु को अपनाएंगे।

पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्राथमिकताएं तो होंगी ही साथ ही आमजन में विश्वास और अपरधियों में भय रहे ऐसे पुलिसिंग रखी जाएगी। अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह कार्ययोजना बनाकर काम करेगी। आमजन से सीधा संपर्क किया जाएगा। लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहे इसके लिए संवाद सेतु कामय किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति कायम रहे ऐसा उनकी प्राथमिकताओं में शाामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News