मंत्री शेखावत ने बस्तवा के सुंडा में किया एनीकट का अवलोकन

शेरगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहे केन्द्रीय मंत्री शेखावत, अनेक शोक सभा में शामिल हुए

मंत्री शेखावत ने बस्तवा के सुंडा में किया एनीकट का अवलोकन

केन्द्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह आठ बजे झिंझियाली पहुंचे। इसके बाद मेरिया,रायसर, लोड़ता हरिदासोत, ठाडिया, होपारडी, रायसर, केतू धीरपुरा गए। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने झिंझीजियाली में सुमेराराम जी सारण के निधन पर शोक व्यक्त किया। मेरियां राम सिंह नगर में नरपत सिंह जी के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए।

 जोधपुर। केन्द्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह आठ बजे झिंझियाली पहुंचे। इसके बाद मेरिया,रायसर, लोड़ता हरिदासोत, ठाडिया, होपारडी, रायसर, केतू धीरपुरा गए। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने झिंझीजियाली में सुमेराराम जी सारण के निधन पर शोक व्यक्त किया। मेरियां राम सिंह नगर में नरपत सिंह जी के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। लोडता हरि दासोत में भीक सिंह जी निधन पर शोक व्यक्त किया। ठाडिया पंचायत के ठाडिया गांव में भंवर सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व महानिरक्षक पालीवाल के निधन शोक व्यक्त करने होपारडी स्थित निवास पहुंचे और पुष्पांजली अर्पित की। पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरनारायण के भानजे दीपक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
शेरगढ़ क्षेत्र में बस्तवा में गोतावर राय माताजी क्षेत्र में विशाल बांध का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके आसपास अधिकांश एनीकट का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। बस्तवा के सुंडा में एनीकट क्र. 23 को बारिश के पानी से लबालब देखकर शेखावत रुके और ग्रामीणों के साथ एनीकट का अवलोकन किया। शेखावत का क्षेत्र के लोगों ने अभिनंदन और कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। शेखावत ने आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि एनीकट को वर्षाजल से लबालब भरा देखकर सुखद अहसास हुआ है। मंत्री शेखावत का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। 
भाजपा देहात उत्तर के ज़िला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, महामंत्री जसवंत सिंह रतन मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य विक्रमादित्य सिंह आमला, रानोसा प्रताप सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मंत्री शेखावत के साथ रहे। ससंदीय क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पुनः केन्द्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर पहुंचे।

Post Comment

Comment List

Latest News