बौंली में बेपटरी हुई पेयजल जलापूर्ति

कई घरों में समय पर नहीं बना खाना

बौंली में बेपटरी हुई पेयजल जलापूर्ति

शुक्रवार को भी ऐसी ही व्यवस्था देखने को मिली जब सीडब्ल्यूआर से जुड़े उपभोक्ताओं को गुरुवार को होने वाली जलापूर्ति शुक्रवार को हो पाई, जिसमें से भी आधे लोगों को समय पर जलापूर्ति नहीं हो सकी। 3 दिन में भी पानी सुबह समय पर नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने लगातार जलापूर्ति संबंधित कर्मचारियों से फोन कर जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि निवाई से पानी नहीं आने के कारण जलापूर्ति पूरी नहीं हो पाई है इस कारण से जलापूर्ति अब सुबह सात बजे के स्थान पर 9 बजे की जाएगी लेकिन 10 बजे तक भी जलापूर्ति नहीं हो सकी।

बौंली। भारत सरकार जल जीवन मिशन चलाकर हर घर को नलों से पानी पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है। जिसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन कस्बा बौंली नगर पालिका का दर्जा प्राप्त करने के बाद भी समय पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आए दिन परेशानी का सामना कर रहा है। हालात यह है कि 48 घंटे में 15 मिनट की होने वाली जलापूर्ति भी समय पर और प्रेशर के साथ नहीं हो पा रही। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ऐसी ही व्यवस्था देखने को मिली जब सीडब्ल्यूआर से जुड़े उपभोक्ताओं को गुरुवार को होने वाली जलापूर्ति शुक्रवार को हो पाई, जिसमें से भी आधे लोगों को समय पर जलापूर्ति नहीं हो सकी। 3 दिन में भी पानी सुबह समय पर नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने लगातार जलापूर्ति संबंधित कर्मचारियों से फोन कर जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि निवाई से पानी नहीं आने के कारण जलापूर्ति पूरी नहीं हो पाई है इस कारण से जलापूर्ति अब सुबह सात बजे के स्थान पर 9 बजे की जाएगी लेकिन 10 बजे तक भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। आखिर कहीं जाकर लगभग दोपहर 12 बजे जलापूर्ति हुई लेकिन पर्याप्त पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर सही समय पर कर्मचारियों द्वारा नहीं बताए जाने के कारण कई घरों में समय पर भोजन भी नहीं बन सका, जिससे छोटे बच्चे भोजन के लिए परेशान होते नजर आए।

क्या कहते हैं सहायक अभियंता:

सहायक अभियंता तेज सिंह मीणा ने बताया कि बीसलपुर योजना से वर्तमान में जलापूर्ति की जा रही है लेकिन निवाई से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने के कारण समय पर जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। आज ही निवाई जाकर अधिकारियों से बात कर पूर्व की भांति जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें