ब्रह्मास्त्र के नए गाने 'देवा देवा' का टीजर रिलीज

9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी फिल्म

ब्रह्मास्त्र के नए गाने 'देवा देवा' का टीजर रिलीज

रणबीर फिल्म में शिवा नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास अग्नि की शक्ति है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना देवा देवा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। गाने के टीजर में रणबीर, आलिया भट्ट को अछ्वुत रोशनी के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं। टीजर में अमिताभ भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजित सिंह ने अपना आवाज से सजाया है।

रणबीर फिल्म में शिवा नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास अग्नि की शक्ति है। टीजर में रणबीर की इसी ताकत को दिखाया गया है। रणबीर आग के साथ करतब करते दिख रहे हैं। वीडियो के शुरूआत में रणबीर कपूर मां दुर्गा के पंडाल में सिर झुकाते नजर आए हैं। इसके बाद वह आलिया भट्ट को शक्ति का मतलब समझाने लगते हैं और फिर शुरू होता है देवा देवा गाना। यह गाना भगवान शिव पर आधारित है।

गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

 

Read More उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी