चीन ने ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास

डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

चीन ने ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास

आर्मी ने ताइवान के के पास 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू किया। चीन के 100 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी।

ताइपे। अमेरिका की संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के के पास 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू किया। चीन के 100 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन ने ताइवान तट के पास 11 डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है।

चीन की ओर से दागी गई 5 बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में गिरी है। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने बताया कि डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए इस हादसे का विरोध दर्ज कराया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News